भाजपा के केंद्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दो दिवसीय बंगाल दौरे पर, कोलकाता एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत



कोलकाता, 27 सितंबर: भाजपा के केंद्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दो दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरे पर रविवार सुबह दिल्ली से कोलकाता पहुंचे। उनके दौरे को लेकर दिनभर कई कार्यक्रम निर्धारित हैं।

कोलकाता एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करने के लिए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी, सुकांत मजूमदार समेत भाजपा के अन्य नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।



बंगाल पहुंचने के बाद नितिन नवीन का पहला कार्यक्रम न्यू टाउन में ‘मन की बात’ कार्यक्रम में शामिल होना है। इसके बाद वह पार्टी के कार्यकर्ताओं, विधायकों, मंत्रियों और अन्य विशिष्ट लोगों के साथ बैठक करेंगे। रविवार रात वह कोलकाता में ही रुकेंगे।



सोमवार को भी उनके कई कार्यक्रम निर्धारित हैं। इन कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद वह पश्चिम बंगाल से रवाना होंगे। उनके दो दिवसीय दौरे को लेकर भाजपा संगठन में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर