राष्ट्रीय राजमार्ग पर फिर अपराधियों का आतंक, बाइक सवार को मारी गोली

पंजाबी मोड़ पर बाइक लूट के बाद सलानपुर में फायरिंग, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल



आसनसोल : राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। पंजाबी मोड़ पर बाइक लूट की घटना के बाद अब सलानपुर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक बाइक सवार को गोली मार दी। इससे लोगों में दहशत है।



जानकारी के अनुसार, 21 अगस्त की रात करीब नौ बजे रानीगंज के पंजाबी मोड़ पर दुर्गापुर निवासी संजीव नायक को तीन नकाबपोश बदमाशों ने रोक लिया था। आरोप है कि रिवॉल्वर दिखाकर बदमाशों ने उनकी पल्सर बाइक लूट ली और फरार हो गये। मामले में रानीगंज थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी थी। हालांकि, अब तक मामले का खुलासा नहीं हो सका है।



इसी बीच सलानपुर थाना क्षेत्र में दिल्ली पब्लिक स्कूल के पास एनएच-19 पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने एक अन्य बाइक सवार का पीछा किया। इस दौरान उसके पैर में गोली मारकर फरार हो गये। घायल की पहचान सलानपुर के धांगुड़ी निवासी हरिदास लायक के रूप में हुई है। वह आसनसोल के एक निजी स्कूल में कार्यरत हैं और रात की शिफ्ट में ड्यूटी जा रहे थे। उनका इलाज आसनसोल ईएसआई अस्पताल में चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ पुलिस आयुक्त भी मौके पर पहुंचे। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। लगातार हो रही घटनाओं से रात में एनएच की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर