मिनी बस की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

जामुड़िया के नीमडांगा में हादसा, जर्जर सड़क और तेज रफ्तार को लेकर लोगों में नाराजगी



जामुड़िया- जामुड़िया थाना क्षेत्र के नीमडांगा इलाके में गुरुवार सुबह मिनी बस की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार एक श्रमिक की मौके पर ही मौत हो गयी मृतक की पहचान कुमारडुबी निवासी 32 वर्षीय योगेश मंडल के रूप में हुई है. हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साये लोगों ने जामुड़िया से चांदा जाने वाली मुख्य सड़क को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया.



प्राप्त जानकारी के अनुसार, योगेश मंडल गुरुवार सुबह मोटरसाइकिल से जामुड़िया स्थित गिरधन मेटल प्राइवेट लिमिटेड में ड्यूटी के लिए जा रहे थे. इसी दौरान नीमडांगा इलाके में एक मिनी बस की चपेट में आ गये. हादसा इतना गंभीर था कि योगेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.



घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गये और सड़क जाम कर दिया. प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि जामुड़िया-चांदा मुख्य सड़क की हालत लंबे समय से जर्जर है. पाइपलाइन बिछाने के काम के कारण सड़क की स्थिति और खराब हो गयी है. सड़क खराब होने के कारण वाहनों को गंतव्य तक पहुंचने में अधिक समय लगता है. आरोप है कि समय की भरपाई के लिए कुछ मिनी बस चालक तेज गति से वाहन चलाते हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की खराब स्थिति और तेज रफ्तार के कारण आये दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं.



सड़क जाम के कारण मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. सूचना मिलने पर जामुड़िया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया.काफी देर की बातचीत के बाद पुलिस के आश्वासन पर लोगों ने सड़क जाम हटा लिया, जिसके बाद यातायात सामान्य हुआ.

इधर, हादसे के बाद योगेश मंडल के परिवार में मातम पसरा है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर