बांकुड़ा में ड्रग तस्करी गिरोह का खुलासा, दंपती समेत तीन गिरफ्तार

बीडीआर रेलवे कॉलोनी में पुलिस की छापेमारी, 9 ग्राम ब्राउन शुगर और 60 हजार रुपये नकद बरामद



बांकुड़ा : लगातार अभियान चलाकर गांजा और अन्य नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई कर रही बांकुड़ा जिला पुलिस ने अब शहर में सक्रिय ड्रग तस्करी गिरोह का भी पता लगाया है। विशेष सूचना के आधार पर बांकुड़ा सदर थाना पुलिस ने गुरुवार रात शहर के बीडीआर रेलवे कॉलोनी इलाके में छापेमारी कर ड्रग तस्करी के आरोप में एक दंपती समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके कब्जे से 9 ग्राम ब्राउन शुगर और 60 हजार रुपये नकद बरामद किये हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बुधन सिंह और मिताली सिंह के रूप में हुई है। दोनों पति-पत्नी हैं। पुलिस ने उनसे पूछताछ के बाद ड्रग की खरीद, भंडारण और आपूर्ति से जुड़े उनके सहयोगी शुभदीप लोहार को भी गिरफ्तार किया।



पुलिस सूत्रों के अनुसार, राज्य के अन्य हिस्सों के साथ बांकुड़ा जिले में भी मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आए दिन अवैध शराब बरामद की जा रही है। हाल के दिनों में विशेष सूचना के आधार पर बांकुड़ा शहर के विभिन्न इलाकों के साथ मेजिया में भी छापेमारी कर बड़ी मात्रा में गांजा बरामद किया गया था।



हालांकि, जांच में सामने आया है कि मादक पदार्थों का कारोबार केवल अवैध शराब और गांजा तक सीमित नहीं है। जिले में चोरी-छिपे ब्राउन शुगर समेत अन्य ड्रग की खरीद-बिक्री भी चल रही थी। बीडीआर रेलवे कॉलोनी में हुई कार्रवाई को पुलिस इसी नेटवर्क के खिलाफ महत्वपूर्ण सफलता मान रही है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और ड्रग की आपूर्ति के स्रोत का पता लगाने में जुटी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर