कोलकाता में टीएमसी सांसद नदीमूल हक के अखबार के दफ्तर पर ईडी की छापेमारी

संदिग्ध वित्तीय लेनदेन की जांच के सिलसिले में कार्रवाई, केंद्रीय बलों ने परिसर को घेरा





कोलकाता : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार सुबह तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राज्यसभा सांसद नदीमूल हक से जुड़े उर्दू अखबार अखबार-ए-मशरिक के कोलकाता स्थित कार्यालय में छापेमारी की। पार्क सर्कस इलाके के दरगाह रोड स्थित अखबार के कार्यालय में ईडी के अधिकारी वित्तीय दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच कर रहे हैं। नदीमूल हक इस समाचार पत्र के निदेशक पद पर हैं।



छापेमारी के मद्देनजर केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गयी है। जवानों ने पूरे कार्यालय परिसर को अपने घेरे में ले लिया है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत कार्यालय के मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया गया, जिसके कारण तलाशी अभियान के दौरान बाहरी लोगों की आवाजाही पर रोक रही।

ईडी सूत्रों के अनुसार, संदिग्ध वित्तीय लेनदेन और कथित वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े मामले की जांच के तहत यह कार्रवाई की जा रही है। जांच एजेंसी अखबार से जुड़े वित्तीय लेनदेन, खातों और अन्य दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है।



अखबार-ए-मशरिक का प्रकाशन कोलकाता के अलावा दिल्ली, रांची, आसनसोल, सिलीगुड़ी, भोपाल, लखनऊ और श्रीनगर से भी होता है। ऐसे में जांच एजेंसी अखबार के विभिन्न केंद्रों से जुड़े वित्तीय लेनदेन और दस्तावेजों की भी जांच कर रही है।

सूत्रों के मुताबिक, ईडी सांसद नदीमूल हक से भी पूछताछ कर सकती है। हालांकि, जांच किस विशेष वित्तीय लेनदेन या फंड से संबंधित है, इसकी आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आयी है। जांच आगे बढ़ने के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर स्पष्ट होने की उम्मीद है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर