‘काका होटल’, त्रिशूल ढाबा समेत कई मिठाई दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी



जामुड़िया- जामुड़िया थाना क्षेत्र के केंदा फाड़ी अंतर्गत शनिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर कई होटल, खाद्य प्रतिष्ठानों और मिठाई दुकानों में अभियान चलाया. इस दौरान जामुड़िया के लोकप्रिय ‘काका होटल’, त्रिशूल ढाबा, कॉसमस होटल सहित कई मिठाई दुकानों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की गयी.



खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने दुकानों में तैयार किये जा रहे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच करने के साथ ही फ्रिज में रखे खाद्य पदार्थों, खाद्य सामग्री के रखरखाव तथा दुकानों के आवश्यक कागजातों की भी जांच की.अभियान के दौरान जामुड़िया केंदाफाड़ी पुलिस की टीम भी मौजूद रही.



खाद्य सुरक्षा विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार को मुख्य रूप से जामुड़िया थाना क्षेत्र के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों में जांच अभियान चलाया गया.जांच के दौरान कुछ होटल और मिठाई दुकानों में खाद्य पदार्थों में कृत्रिम रंग के इस्तेमाल की बात सामने आयी.इसके अलावा कुछ दुकानों में अन्य अनियमितताएं भी पायी गयीं.



अधिकारी ने बताया कि जिन दुकानों में कमियां मिली हैं, उनके संचालकों को मौके पर ही नोटिस दिया गया है.वहीं, कुछ मामलों में खराब हो चुके और उपयोग के योग्य नहीं रहे खाद्य पदार्थों को तत्काल जब्त कर लिया गया.

उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए पूरे जिले में अभियान चलाया जा रहा है.आने वाले दिनों में भी इस तरह की जांच और कार्रवाई लगातार जारी रहेगी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर