महिला स्वास्थ्य और स्वच्छता को लेकर जागरूकता सत्र आयोजित



रानीगंज : रानीगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स हॉल में मंगलवार को महिला स्वास्थ्य और स्वच्छता को लेकर विशेष जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया. यशोदा हॉस्पिटल्स, हैदराबाद और रानीगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स की लेडीज विंग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गयी.


कार्यक्रम की मुख्य वक्ता यशोदा हॉस्पिटल्स, हैदराबाद की कंसल्टेंट प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. जी. साई सुधा थीं. उन्होंने महिलाओं को दैनिक जीवन में स्वास्थ्य और व्यक्तिगत स्वच्छता के प्रति विशेष रूप से जागरूक रहने की सलाह दी.उन्होंने कहा कि समय पर स्वास्थ्य जांच और किसी भी तरह की परेशानी को नजरअंदाज नहीं करना महिलाओं के लिए बेहद जरूरी है.

कार्यक्रम में रानीगंज और आसपास के क्षेत्रों की बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। महिलाओं ने विशेषज्ञ चिकित्सक से स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न सवाल पूछे और अपनी समस्याओं के समाधान के बारे में जानकारी प्राप्त की.


कार्यक्रम का संचालन रानीगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स लेडीज विंग की चेयरपर्सन वाणी खेतान और एडवाइजर अरुण भरतिया की देखरेख में किया गया.आयोजन के अंत में हाई टी का भी आयोजन किया गया. आयोजकों ने बताया कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक सजग बनाने का प्रयास जारी रहेगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर