भाजपा की राज्य कार्यकारिणी में पश्चिम बर्दवान के कई नेताओं को जगह

आसनसोल-रानीगंज के नेताओं को मिली जिम्मेदारी, संगठन में उत्साह




आसनसोल : भाजपा के राज्य संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने राज्य कार्यकारिणी समिति के सदस्यों के नामों की घोषणा की है. इसमें पश्चिम बर्दवान जिले के आसनसोल और रानीगंज से कई प्रमुख नेताओं को जगह मिली है. घोषणा के बाद जिला भाजपा संगठन में उत्साह का माहौल है.


राज्य कार्यकारिणी समिति के सदस्य के रूप में रानीगंज से अग्निमित्रा पाल, जितेंद्र कुमार तिवारी और मनोज ओझा को शामिल किया गया है. वहीं आसनसोल से कृष्णेंदु मुखर्जी, निर्मल कर्मकार, अध्यक्ष सिंह, विवेकानंद भट्टाचार्य, दिलीप दे और उपासना उपाध्याय को जिम्मेदारी दी गयी है.


राजनीतिक हलकों में पश्चिम बर्दवान के कई नेताओं को राज्य स्तर की महत्वपूर्ण समिति में स्थान मिलने को जिले में भाजपा के बढ़ते सांगठनिक महत्व के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है. पार्टी नेताओं का कहना है कि नई जिम्मेदारियों के साथ आसनसोल और रानीगंज में संगठन को और मजबूत करने पर जोर दिया जायेगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर