संदेशखाली में भाजपा-आरएसएस कार्यकर्ताओं में झड़प का आरोप, चार घायल

लाठी से हमले में दो आरएसएस स्वयंसेवक गंभीर रूप से घायल, संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विवाद की चर्चा



बसीरहाट/संदेशखाली : उत्तर 24 परगना जिले के बसीरहाट महकमा अंतर्गत संदेशखाली विधानसभा क्षेत्र के जेलियाखाली इलाके में भाजपा और आरएसएस कार्यकर्ताओं के बीच कथित झड़प को लेकर तनाव का माहौल है. जेलियाखाली बाजार के समीप हुई घटना में चार लोगों के घायल होने की बात सामने आयी है. इनमें दो आरएसएस स्वयंसेवकों के गंभीर रूप से घायल होने का दावा किया गया है.



आरएसएस स्वयंसेवकों का आरोप है कि जेलियाखाली चार नंबर मंडल अध्यक्ष शांतनु पाइक और अध्यक्ष गौतम हालदार के नेतृत्व में कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने कालीनगर में आयोजित तीन दिवसीय प्राथमिक वर्ग में शामिल होकर लौट रहे स्वयंसेवकों के साथ मारपीट की. स्वयंसेवकों का आरोप है कि उन्हें कहा गया कि चार तारीख से पहले यहां आरएसएस नहीं था और अब भी नहीं रहेगा. उनकी अनुमति के बिना आरएसएस की शाखा या मिलन कैंप नहीं चलाने की चेतावनी भी दी गयी.


आरोप है कि विरोध करने पर लाठी से मारपीट की गयी. इसमें पुलकेश मंडल गंभीर रूप से घायल हो गये और उन्हें ठीक से खड़े होने में भी परेशानी हो रही है. वहीं, सुदीप मंडल के सिर पर चोट लगने की बात कही गयी है. दो अन्य लोगों के घायल होने का भी दावा किया गया है.

स्वयंसेवकों ने मारपीट के दौरान जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है. स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि इलाके में आरएसएस की बढ़ती गतिविधियों को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हुआ.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर