Slide 1 Slide 2 Slide 3

दो टोटो चालकों की पुलिस पिटाई का आरोप, सांकतोड़िया फाड़ी में ही बैठकर किया प्रदर्शन

कुल्टी में घटना को लेकर स्थानीय लोगों और कांग्रेस नेताओं ने जताया विरोध



कुल्टी। दो टोटो चालकों को हिरासत में लेकर पुलिस द्वारा कथित तौर पर मारपीट किये जाने के आरोप को लेकर कुल्टी के सांकतोड़िया पुलिस फाड़ी में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी। घटना के विरोध में स्थानीय लोगों और कांग्रेस नेताओं ने पुलिस फाड़ी के अंदर ही बैठकर प्रदर्शन किया।



जानकारी के अनुसार, किसी विवाद को लेकर सांकतोड़िया पुलिस फाड़ी की पुलिस दो टोटो चालकों को पकड़कर फाड़ी ले आयी थी। आरोप है कि फाड़ी में लाने के बाद दोनों चालकों के साथ बेरहमी से मारपीट की गयी। यह आरोप सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया।


पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाते हुए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग सांकतोड़िया पुलिस फाड़ी पहुंचे और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन में स्थानीय कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता भी शामिल हुए। काफी देर तक फाड़ी परिसर में विरोध और प्रदर्शन चलता रहा।

बाद में पुलिस की ओर से पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिये जाने के बाद प्रदर्शनकारियों ने अपना आंदोलन समाप्त कर दिया। घटना को लेकर इलाके में काफी चर्चा और तनाव का माहौल बना हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त