अवैध डायग्नोस्टिक सेंटरों पर स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी

पश्चिम मेदिनीपुर में तीन सेंटर सील, लाइसेंस रद्द होने के बाद भी संचालन की शिकायत



पश्चिम मेदिनीपुर, 25 सितंबर। जिले में कथित तौर पर बिना वैध अनुमति संचालित हो रहे डायग्नोस्टिक सेंटरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग और जिला पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और पुलिस की संयुक्त टीम ने शालबोनी, गढ़बेता, चंद्रकोना रोड और आमलागोड़ा इलाके में कई डायग्नोस्टिक सेंटरों पर अचानक छापेमारी की। इस दौरान दस्तावेजों और सेंटरों में संचालित जांच सेवाओं की पड़ताल की गयी।



प्रशासन को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ सेंटरों के लाइसेंस रद्द होने के बावजूद वहां विभिन्न प्रकार की जांच सेवाएं संचालित की जा रही हैं। इसके अलावा एक ही लाइसेंस के आधार पर अलग-अलग स्थानों पर कई शाखाएं संचालित करने की शिकायतें भी सामने आयी थीं।


दस्तावेजों की हुई जांच

संयुक्त टीम ने छापेमारी के दौरान डायग्नोस्टिक सेंटरों के लाइसेंस, नवीनीकरण से संबंधित दस्तावेज और अन्य वैधानिक अनुमतियों की जांच की। जांच के दौरान गंभीर अनियमितताएं मिलने पर अधिकारियों ने तीन डायग्नोस्टिक सेंटरों को तत्काल बंद करा दिया। वहीं, ऐसे सेंटरों की भी पहचान की जा रही है, जो रद्द लाइसेंस के आधार पर सेवाएं संचालित कर रहे हैं या एक ही लाइसेंस पर कई शाखाएं चला रहे हैं।


स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार, चंद्रकोना रोड, शालबोनी और आमलागोड़ा सहित जिले के विभिन्न इलाकों में कई संदिग्ध डायग्नोस्टिक सेंटरों को चिन्हित किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि मरीजों की सुरक्षा और जांच रिपोर्ट की विश्वसनीयता से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जा सकता।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध और मानकों का पालन नहीं करने वाले डायग्नोस्टिक सेंटरों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले संचालकों के खिलाफ आवश्यक कानूनी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर