कौशिकी अमावस्या पर कालीघाट मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी

मां दक्षिणकाली की पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की



कोलकाता : पवित्र कौशिकी अमावस्या के अवसर पर गुरुवार को मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी दक्षिण कोलकाता स्थित प्रसिद्ध कालीघाट मंदिर पहुंचे. उन्होंने मंदिर के गर्भगृह में विधि-विधान के साथ मां दक्षिणकाली की पूजा-अर्चना की और राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की. पूजा के बाद मुख्यमंत्री ने मां दक्षिणकाली का प्रसाद भी ग्रहण किया.



कौशिकी अमावस्या के अवसर पर कालीघाट मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही. मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किये गये थे. पुलिस के जवानों की तैनाती के साथ आने-जाने वाले लोगों पर भी नजर रखी गयी.



मंदिर के सेवायतों और प्रबंधन समिति की ओर से मुख्यमंत्री का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया. पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने मंदिर में मौजूद संतों और पुरोहितों से मुलाकात कर बातचीत की. इस दौरान उन्होंने सभी को कौशिकी अमावस्या की शुभकामनाएं दीं.


कौशिकी अमावस्या को मां काली की आराधना के लिए विशेष तिथि माना जाता है. इस अवसर पर कालीघाट समेत राज्य के विभिन्न काली मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर