सीजेपी समर्थक से मारपीट का आरोप, भाजपा पर उठी उंगली

जामुड़िया में घटना, थाने में लिखित शिकायत; भाजपा ने आरोपों से किया इनकार



जामुड़िया-दिल्ली के जंतर-मंतर पर कोकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के कार्यक्रम में शामिल होने और उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के बाद सीजेपी समर्थक के साथ मारपीट का आरोप भाजपा समर्थकों पर लगा है.घटना शुक्रवार शाम पश्चिम बर्दवान जिले के जामुड़िया थाना क्षेत्र के केंदा इलाके में हुई. घायल की पहचान केंदा निवासी चिरंजीत बंद्योपाध्याय के रूप में हुई है.चिरंजीत ने जामुड़िया थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराने की बात कही है.



चिरंजीत का आरोप है कि हाल में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी के विरोध कार्यक्रम में वह शामिल हुए थे. कार्यक्रम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के बाद से ही कुछ भाजपा समर्थक उन्हें लगातार निशाना बना रहे थे. शुक्रवार शाम फिर उनके साथ मारपीट की गयी, जिसमें वह घायल हो गये. उन्होंने हमले के पीछे भाजपा समर्थकों का हाथ होने का आरोप लगाया है.

घटना की जानकारी मिलने पर शनिवार सुबह सीजेपी के प्रतिनिधि चिरंजीत के घर पहुंचे और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली.सीजेपी को-ऑर्डिनेटर अब्दुल हापिज ने घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की.



इधर, केंदा के भाजपा नेता विपदतारण भट्टाचार्य ने आरोपों से इनकार किया. उन्होंने कहा कि चिरंजीत के सीजेपी से जुड़े होने की जानकारी उन्हें नहीं थी. उन्होंने चिरंजीत पर इलाके में बकरी चोरी, वसूली और शराब पीने के आरोप लगाते हुए कहा कि नशे में उत्पात के कारण मारपीट हुई हो सकती है,हालांकि, उन्होंने भी घटना की पूरी जांच की मांग की. पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर