प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर बांकुड़ा में घर-घर बांटे गये दीप, शाम को ‘आशीर्वाद का दीप’ जलाने की अपील

भाजपा ने शुरू किया महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’, जिला अध्यक्ष प्रसेंजीत चटर्जी समेत कार्यकर्ताओं ने किया दीप वितरण



बांकुड़ा-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन और उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा की ओर से देशभर में महीने भर चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत की जा रही है। अभियान के तहत 17 सितंबर की शाम लोगों से अपने घरों में ‘आशीर्वाद का दीप’ जलाने की अपील की गयी है।



इसी क्रम में बांकुड़ा शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न दुकानों और घरों में जाकर लोगों के बीच दीप वितरित किये। इस दौरान भाजपा बांकुड़ा सांगठनिक जिला अध्यक्ष प्रसेंजीत चटर्जी समेत पार्टी के कई नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। उन्होंने आम लोगों को प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने का संदेश दिया।



भाजपा की ओर से बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लंबे राजनीतिक एवं प्रशासनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इसी के उपलक्ष्य में 17 सितंबर की शाम घरों में दीप जलाकर प्रधानमंत्री की दीर्घायु एवं अच्छे स्वास्थ्य की कामना करने का आह्वान किया गया है।


पार्टी के कार्यक्रम के अनुसार, 17 सितंबर की शाम 6 बजे से 7 बजे के बीच ‘आशीर्वाद का दीप’ जलाने की अपील की गयी है। बांकुड़ा शहर में दीप वितरण के साथ भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने लोगों से इस अभियान में शामिल होने का आग्रह किया। पार्टी सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर जिले में आगे भी कई सेवा एवं जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर