कूचबिहार में पति-पत्नी के खून से लतपथ शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी






दिनहाटा / कूचबिजहर: दिनहाटा एक नंबर ग्राम पंचायत के हिमघर के पास शुक्रवार सुबह एक दंपती का खून से लतपथ शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतकों की पहचान सुकुमार बर्मन और उनकी पत्नी चंपा राय के रूप में हुई है। सुकुमार पेशे से वैन चालक थे।स्थानीय सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार सुबह पड़ोसियों ने दोनों को घर के अंदर फर्श पर खून से लतपथ हालत में पड़ा देखा, जिसके बाद तुरंत दिनहाटा थाने को सूचना दी गई। खबर मिलते ही दिनहाटा के एसडीपीओ (SDPO) प्रशांत देवनाथ, आईसी बुद्धदित्य रॉय और अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।मृतक दंपती की बेटी टंपा रॉय ने बताया कि सुबह उन्होंने कई बार अपनी मां को फोन किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने अपने बड़े बेटे को घर भेजा, जिसने घर के अंदर दोनों को लहूलुहान अवस्था में पाया।स्थानीय लोगों का दावा है कि इस दंपती के बीच अक्सर पारिवारिक कलह होती रहती थी। हालांकि, मौत का असली कारण अभी साफ नहीं हो पाया है। यह हत्या है या कोई अन्य घटना, पुलिस हर पहलू से इसकी जांच कर रही है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस सनसनीखेज घटना से पूरे इलाके में व्यापक तनाव और दहशत का माहौल है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर