नये वन-वे रूट से नाराज टोटो चालकों ने विधायक से लगायी गुहार

कहा- लंबा रूट होने से बढ़ा किराया, स्कूल-हॉस्पिटल जाने में भी हो रही परेशानी



आसनसोल। शहर में लागू किये गये नये वन-वे रूट को लेकर टोटो एवं ऑटो चालकों में नाराजगी है। अपनी समस्याओं को लेकर गुरुवार को टोटो चालक विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी से मिले और पुराने रूट को बहाल करने की मांग की।



टोटो चालक मनीष कुमार यादव ने कहा कि नये वन-वे रूट से चालकों को काफी परेशानी हो रही है। रूट लंबा होने के कारण बस स्टैंड तक जाने के लिए यात्रियों को करीब 50 रुपये किराया देना पड़ रहा है। इससे चालक और यात्रियों दोनों को परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि कुछ चालक जो कॉरपोरेशन क्षेत्र में वाहन चलाते थे, उन्हें 13 नंबर इलाके के पास पुलिस प्रशासन द्वारा रोक दिया जा रहा है। इससे उनकी रोजी-रोटी प्रभावित हो रही है और कई परिवारों के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है।



ऑटो चालक धर्मेंद्र यादव ने कहा कि नये रूट में जीटी रोड पर वाहनों के परिचालन पर रोक की बात कही जा रही है, जबकि इसी मार्ग पर कई स्कूल और अस्पताल हैं। ऐसे में बच्चों, मरीजों और उनके परिजनों को आने-जाने में परेशानी होगी। उन्होंने कहा कि किसी दुर्घटना की स्थिति में जिम्मेदारी कौन लेगा, यह भी स्पष्ट होना चाहिए।


चालकों ने टैक्स के मुद्दे पर भी सवाल उठाया। उनका कहना है कि पिछले वर्ष राज्य सरकार की ओर से ऑटो चालकों से 1750 रुपये टैक्स लिया गया था और आरटीओ की ओर से नंबर भी दिया गया था। ऐसे में अब जीटी रोड पर परिचालन रोकने का आधार स्पष्ट किया जाना चाहिए। चालकों ने विधायक से मामले में हस्तक्षेप कर समाधान की मांग की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर