*गंगासागर में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया पुण्यस्नान, राज्‍यवासियों की मंगल कामना के लिए की पूजा*



*कपिलमुनि आश्रम में टेका मत्था, साथ रहे सुनील बंसल और शमिक भट्टाचार्य*

*गंगासागर:* बंगाल दौरे के दूसरे और आखिरी दिन बीजेपी के सर्वभारतीय सभापति *नितिन नवीन जी* ने आज गंगासागर पहुंचकर पुण्यस्नान किया।

सुबह लगभग 10 बजे वो कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से सीधे गंगासागर पहुंचे। वहां उन्होंने गंगा और बंगाल की खाड़ी के संगम में डुबकी लगाई और उसके बाद प्रसिद्ध *कपिलमुनि आश्रम में पूजा-अर्चना* की।


इस दौरान उनके साथ पश्चिम बंगाल के पर्यवेक्षक और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री *श्री सुनील बंसल*, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष *शमिक भट्टाचार्य* सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि नितिन नवीन जी धोती पहनकर, हाथ जोड़कर मंत्रोच्चारण के साथ पूजा कर रहे हैं और पुजारी उन्हें पूजा की थाली से विधि करा रहे हैं।


जानकारी के अनुसार यह गंगासागर यात्रा उनके पहले से तय कार्यक्रम में नहीं थी, रविवार देर रात पार्टी की ओर से जारी संशोधित शेड्यूल में इसे जोड़ा गया था।

गंगासागर दर्शन के बाद नितिन नवीन जी उत्तर 24 परगना के सोदपुर स्थित लोक संस्कृति भवन में 'आंगन का मिलन' सेवा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर