बिजली गिरने से इंडियन बैंक का सर्वर समेत कई उपकरण जले, कामकाज ठप

रानीगंज शाखा के ग्राहकों को दूसरी शाखा भेजकर कराया गया बैंकिंग कार्य




रानीगंज. रानीगंज के नेताजी सुभाष रोड स्थित तारबंगला के समीप इंडियन बैंक की शाखा में शनिवार शाम तेज बारिश के दौरान बिजली गिरने से हुए शॉर्ट सर्किट के कारण बैंक का सर्वर समेत कई विद्युत उपकरण जल गये. इसके चलते रविवार को बैंक खुला रहने के बावजूद नियमित कामकाज पूरी तरह प्रभावित रहा. बैंकिंग कार्य के लिए पहुंचे ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ा.

शाखा प्रबंधक राम नारायण राम ने बताया कि ग्राहकों की सुविधा को देखते हुए रानीगंज शाखा के खाताधारकों को पीएन मालिया रोड स्थित इंडियन बैंक की दूसरी शाखा में भेजकर आवश्यक बैंकिंग कार्य कराया गया.



उन्होंने बताया कि शनिवार को तेज बारिश के दौरान बिजली गिरने से बैंक के निकट स्थित टावर को नुकसान पहुंचा. इसके बाद 11 हजार वोल्ट के तार के कटकर जनरेटर पर गिरने से बैंक के विद्युत तंत्र में शॉर्ट सर्किट हो गया.इसकी वजह से एयर कंडीशनर, सर्वर ,कंप्यूटर सहित कई विद्युत उपकरण जल गये. घटना के समय बैंक में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गयी.


बैंक सूत्रों के अनुसार, शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की भी आशंका बनी थी.समय रहते बड़ी घटना टलने से बैंक प्रबंधन ने राहत की सांस ली. उपकरणों के जलने से बैंक का नियमित कामकाज प्रभावित हुआ है. खराब उपकरणों की मरम्मत का काम युद्धस्तर पर कराया जा रहा है, ताकि बैंकिंग सेवाएं जल्द सामान्य की जा सकें.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर