लाखों रुपये के नकली लॉटरी टिकट के साथ युवक गिरफ्तार



जामुड़िया- जामुड़िया थाना पुलिस ने नकली लॉटरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये के नकली लॉटरी टिकट के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, नकली लॉटरी के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में चुरुलिया फाड़ी इलाके में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक कथित नकली लॉटरी डीलर को पकड़ा.



पुलिस सूत्रों के मुताबिक, चुरुलिया आउट पोस्ट की टीम ने बरकोला घाट इलाके में अभियान चलाकर शेख समीर को गिरफ्तार किया. बताया गया कि वह बाराबनी से बीरभूम की ओर जा रहा था. इसी दौरान पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली.तलाशी के दौरान उसके पास से करीब 15 से 20 लाख रुपये मूल्य के नकली लॉटरी टिकट बरामद होने का दावा पुलिस ने किया है.

गिरफ्तार युवक की पहचान शेख समीर के रूप में हुई है.उसके पिता का नाम शेख उस्मान बताया गया है. वह बीरभूम जिले के काकड़तला थाना क्षेत्र के बरारा इलाके का निवासी है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चुरुलिया आउट पोस्ट से जामुड़िया थाना ले जाकर पूछताछ शुरू की.



पुलिस का कहना है कि नकली लॉटरी के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि इस तरह के अवैध कारोबार पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाया जा सके. गिरफ्तार शेख समीर को शुक्रवार सुबह आसनसोल जिला अदालत में पेश किया गया. पुलिस मामले की जांच कर नकली लॉटरी के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर