कैटालिना चैनल पार कर मेदिनीपुर की आफरीन जाबी ने रचा इतिहास




मेदिनीपुर/पश्चिम मेदिनीपुर:प्रशांत महासागर के कैटालिना चैनल को तैरकर पार करते हुए पश्चिम मेदिनीपुर की तैराक आफरीन जाबी ने विश्व पटल पर भारत का नाम रोशन किया है। भयंकर लहरों, विपरीत समुद्री धाराओं, रात के अंधेरे और जहरीली जेलीफिश की चुनौतियों को पार करते हुए आफरीन ने यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।



आफरीन ने 22 सितंबर को अमेरिका के स्थानीय समयानुसार रात 11 बजे कैलिफोर्निया के सैन पेड्रो से अपनी यात्रा शुरू की थी। 32.5 किलोमीटर लंबी इस चुनौतीपूर्ण दूरी को तय करने में उन्हें 15 घंटे 50 सेकंड का समय लगा। इस सफर में जेलीफिश के डंक और रात के अंधेरे ने काफी बाधाएं उत्पन्न कीं, लेकिन आफरीन ने हार नहीं मानी।आफरीन के पिता पियार अली ने बताया कि यह सफर बेहद कठिन और जोखिम भरा था। 


समुद्र में ब्लू व्हेल और सी लायन जैसे विशाल जीव भी मौजूद थे, हालांकि आफरीन का ध्यान पूरी तरह अपनी मंजिल पर केंद्रित रहा।मेदिनीपुर शहर के दीवान बाबा चौक इलाके की रहने वाली आफरीन का यह कोई पहला अंतरराष्ट्रीय कीर्तिमान नहीं है। इससे पहले वे 29 जुलाई 2025 को 13 घंटे 13 मिनट में इंग्लिश चैनल और मघंटे 5 मिनट में पाक जलडमरूमध्य (पाक जलसंधि) को भी पार कर चुकी हैं। उनकी इस स्वर्णिम सफलता पर परिवार और पूरे मेदिनीपुर में खुशी का माहौल है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर