परिवार के साथ कालीघाट मंदिर पहुंचे गौतम अडानी, मां काली की पूजा-अर्चना की



कोलकाता। उद्योगपति और अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी गुरुवार सुबह सपरिवार कोलकाता के प्रसिद्ध कालीघाट मंदिर पहुंचे। बीती रात कोलकाता पहुंचने के बाद गुरुवार सुबह उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ कालीघाट मंदिर में मां काली के दर्शन किए और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की।




गौतम अडानी के मंदिर पहुंचने की सूचना मिलते ही मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गयी। पूजा-अर्चना के बाद जब वह मंदिर से बाहर निकले, तो वहां मीडियाकर्मियों की भीड़ जमा हो गयी। पत्रकारों ने उनसे बातचीत करने और कोलकाता दौरे से संबंधित सवाल पूछने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने मीडिया के किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया।

गौतम अडानी बिना कोई प्रतिक्रिया दिए सीधे अपनी गाड़ी की ओर बढ़े और वाहन में सवार होकर मंदिर परिसर से रवाना हो गये। उनके कालीघाट मंदिर पहुंचने को लेकर स्थानीय स्तर पर भी लोगों में उत्सुकता देखी गयी।



गौरतलब है कि अडानी समूह के चेयरमैन का कोलकाता दौरा ऐसे समय हुआ है, जब राज्य में उद्योग और निवेश से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार गतिविधियां चल रही हैं। हालांकि, उनके इस दौरे के आधिकारिक कार्यक्रम और अन्य मुलाकातों को लेकर फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आयी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर