जरूरतमंदों के बीच बांटे गये तिरपाल, विधायक के निर्देश पर भाजपा नेताओं ने की पहल



रानीगंज के वार्ड 36 के बूथ संख्या 43, 49 और 50 में 50 परिवारों को मिली मदद




रानीगंज- मौसम के बदलते मिजाज और बारिश की संभावना को देखते हुए रानीगंज के वार्ड संख्या 36 में गुरुवार को जरूरतमंद लोगों के बीच तिरपाल का वितरण किया गया. रानीगंज के विधायक पार्थ घोष के निर्देश पर भाजपा नेता रवि केसरी और मोनू वर्मा ने बूथ संख्या 43, 49 एवं 50 में करीब 50 जरूरतमंद परिवारों को तिरपाल उपलब्ध कराया.इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी भी मौजूद रहे.


इस मौके पर भाजपा नेता रवि केसरी और मोनू वर्मा ने कहा कि विधायक पार्थ घोष के निर्देश पर मौसम की स्थिति को देखते हुए जरूरतमंद लोगों की मदद की जा रही है.उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने का प्रयास किया जा रहा है.


रवि केसरी ने कहा कि विधायक लगातार रानीगंज के लोगों की समस्याओं को समझकर उनके समाधान की दिशा में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को जिस तरह की जरूरत है, उसके अनुसार मदद पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है. इससे स्थानीय लोगों में भी सकारात्मक संदेश गया है.

कार्यक्रम में रवि केसरी, मोनू वर्मा के अलावा राहुल बर्मन, सिकंदर शर्मा, शंकर साव, राजा भौमिक सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर