गंगाजलघाटी के जंगल में अवैध कटाई पर वन विभाग की कार्रवाई, लाखों की लकड़ी जब्त



बांकुड़ा/गंगाजलघाटी : गंगाजलघाटी के जंगलों में बिना अनुमति पेड़ों की कटाई कर लकड़ियों की तस्करी किये जाने के मामले में वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए करीब लाखों रुपये मूल्य की सोनाझुरी और शीशम की लकड़ी जब्त की है। वन विभाग की इस कार्रवाई से अवैध रूप से पेड़ों की कटाई करने वालों में हड़कंप मच गया है।



जानकारी के अनुसार, गंगाजलघाटी रेंज के गोविंदधाम गांव के जंगल में बिना अनुमति पेड़ों की कटाई कर उनके लट्ठों को अन्यत्र भेजने की तैयारी की जा रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर गंगाजलघाटी वन विभाग की टीम ने कार्रवाई की।



गंगाजलघाटी के रेंज ऑफिसर निलय राय के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने सूचना के आधार पर मौके पर छापेमारी की। टीम ने वहां से करीब लाखों रुपये मूल्य की सोनाझुरी और शीशम के पेड़ों के कटे हुए लट्ठे बरामद किये। बरामद लकड़ियों को गंगाजलघाटी वन विभाग के कार्यालय लाकर जब्त कर लिया गया।


दोषियों पर होगी कानूनी कार्रवाई

रेंज ऑफिसर निलय राय ने बताया कि बिना अनुमति पेड़ों की कटाई और लकड़ी की तस्करी में जो भी लोग शामिल हैं, उनके खिलाफ विभागीय नियमों के तहत कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जंगलों में अवैध रूप से पेड़ों की कटाई और लकड़ी की तस्करी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

वन विभाग की ओर से बताया गया कि जंगलों की सुरक्षा और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर