बल्लभपुर में माकपा का विरोध जुलूस व नुक्कड़ सभा

महंगाई पर जताया विरोध, आवश्यक वस्तुओं की कीमतें कम करने की मांग



रानीगंज- नित्य उपयोग की वस्तुओं की बढ़ती कीमतों समेत विभिन्न मांगों को लेकर बल्लभपुर में माकपा की ओर से विरोध जुलूस और नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया.कार्यक्रम का आयोजन सीपीआईएम के बल्लभपुर पंचायत की एक और दो नंबर शाखा के तत्वावधान में किया गया. इसमें पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हिस्सा लिया.


कार्यक्रम के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं ने बल्लभपुर इलाके में विरोध जुलूस निकाला. इसके बाद नुक्कड़ सभा आयोजित की गयी। सभा के माध्यम से चावल, दाल, तेल, चीनी और दवाइयों समेत सभी आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों को कम करने की मांग की गयी.आंदोलनकारियों ने 100 दिनों के काम समेत विभिन्न मांगों को भी उठाया.


सभा को संबोधित करते हुए किसान आंदोलन के नेता कॉमरेड अशोक बाउरी ने आम लोगों से जुड़े विभिन्न मुद्दों और उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया. उन्होंने आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि से आम लोगों पर पड़ रहे आर्थिक बोझ का मुद्दा भी सामने रखा.


कार्यक्रम में पार्टी एवं विभिन्न जनसंगठनों के नेता आशीष राय, कॉमरेड कमलकांत पाल, कॉमरेड गुरुपद बाउरी, कॉमरेड हेमंत प्रभाकर, कॉमरेड मनोजीत राय और कॉमरेड शाश्वती मित्र सहित अन्य नेता, कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थित थे.

विरोध जुलूस और नुक्कड़ सभा के दौरान बल्लभपुर इलाके में माकपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों की अच्छी-खासी मौजूदगी देखी गयी.इस दौरान पार्टी की ओर से विभिन्न मांगों को लेकर नारे भी लगाये गये.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर