शिक्षक दिवस पर गुरु-शिष्य मिलन, सियारसोल स्कूल को मिला अत्याधुनिक कंप्यूटर



रानीगंज-शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को रानीगंज के सियारसोल ग्राम प्राथमिक विद्यालय में ‘गुरु वंदना एवं छात्र अभिनंदन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित इस कार्यक्रम में विद्यालय को शिक्षक दिवस के उपहार के रूप में एक अत्याधुनिक कंप्यूटर प्रदान किया गया.इससे विद्यालय की डिजिटल शैक्षणिक व्यवस्था को और मजबूती मिलने की उम्मीद है.


कार्यक्रम में रानीगंज के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. बी.बी. मुखर्जी और उत्सव मुखर्जी उपस्थित रहे.उन्होंने विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण तथा शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की और विद्यालय को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया.


विद्यालय के प्रधान शिक्षक निर्मल सेनगुप्ता के आमंत्रण पर विशिष्ट सामाजिक संस्था भारत विकास परिषद के अध्यक्ष प्रदीप बाजोरिया ने विद्यालय को अत्याधुनिक कंप्यूटर प्रदान किया.गौरतलब है कि सियारसोल ग्राम प्राथमिक विद्यालय में स्मार्ट क्लास, योगासन, चित्रांकन, नृत्य और कंप्यूटर प्रशिक्षण जैसी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं.इन प्रयासों से ग्रामीण क्षेत्र का यह विद्यालय आधुनिक शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना रहा है.


कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने अपने हाथों से शिक्षकों का अभिनंदन किया.बच्चों ने नृत्य, गीत और कविता पाठ प्रस्तुत कर समारोह को यादगार बनाया. शिक्षक दिवस की महत्ता पर रानीगंज चक्र के अवर विद्यालय निरीक्षक डॉ. सुषोभन कोनार ने संबोधित किया.


उन्होंने कहा कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर शिक्षक दिवस मनाया जाता है। सच्चे शिक्षक विद्यार्थियों को सोचने और आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को विशेष मध्याह्न भोजन के रूप में फ्राइड राइस, चिकन और चटनी परोसी गयी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर