आर जी कर अस्पताल मृत डॉक्टर का शव जल्दबाजी में जलाने का मामला: आरोपी सोमनाथ दे बेंगलुरु से गिरफ्तार, कोलकाता में थाने के बाहर फेंके गए अंडे



कोलकाता: आर जी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में मृत महिला डॉक्टर के बहुचर्चित बलात्कार और हत्या मामले में शव को जल्दबाजी में दाह संस्कार करने की घटना से जुड़े एक मामले में पानीहाटी के तृणमूल नेता और नगरपालिका के चेयरमैन सोमनाथ दे को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने गहरी रात में उन्हें बेंगलुरु से विशेष विमान या रूट के जरिए कोलकाता लाई।


कोलकाता हवाई अड्डे पर उतरने के बाद सोमनाथ दे को सीधे खड़दह थाने ले जाया गया। जब पुलिस उन्हें अदालत में पेश करने के लिए थाने से बाहर लेकर निकली, तो थाने के बाहर भारी संख्या में आक्रोशित लोग जमा हो गए थे। पुलिस सुरक्षा के बीच जब उन्हें गाड़ी तक ले जाया जा रहा था, तब भीड़ की ओर से उन पर अंडे फेंके गए और जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने उन्हें हेलमेट पहनाकर तेजी से गाड़ी में बैठाया और अदालत के लिए रवाना किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर