पांडेश्वर- बहुला हाई स्कूल परिसर में मंगलवार को यूथ पार्लियामेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बहुला हाई स्कूल, केंदा जयपुरिया हाई स्कूल समेत कुल सात विद्यालयों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया.विद्यार्थियों ने संसदीय प्रक्रिया, लोकतांत्रिक व्यवस्था और जनप्रतिनिधियों की भूमिका से जुड़े विषयों को प्रस्तुत किया.
कार्यक्रम में बहुला हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक, छोरा प्राइमरी स्कूल के प्रधान शिक्षक पार्थ पाल समेत विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे. इसके अलावा ब्लॉक स्तर के कई अधिकारी एवं प्रतिनिधि भी कार्यक्रम में शामिल हुए.
कार्यक्रम में भाजपा नेता परेश घोष, जिला सचिव एवं मंडल अध्यक्ष बेणुधर मंडल, पिनाकी मिश्रा समेत अन्य भाजपा नेता भी मौजूद रहे. इस दौरान विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ यूथ पार्लियामेंट में भाग लिया.कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को संसदीय कार्यप्रणाली और लोकतांत्रिक मूल्यों की जानकारी देने का प्रयास किया गया.
आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, लोकतांत्रिक सोच तथा संसदीय व्यवस्था के प्रति जागरूकता विकसित करना है.शिक्षकों और उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की.कार्यक्रम का समापन शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से हुआ.



0 टिप्पणियाँ