80 टिन गुड़ समेत चोलाई शराब बनाने की सामग्री जब्त, एक गिरफ्तार

बांकुड़ा के डुमुरजुड़ी में आबकारी विभाग की कार्रवाई, गुप्त रूप से सामान ले जाने का आरोप



बांकुड़ा : चोलाई शराब के खिलाफ अभियान चला रहे बांकुड़ा आबकारी विभाग को बड़ी सफलता मिली है। विभाग की टीम ने डुमुरजुड़ी इलाके में एक छोटे हाथी वाहन को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से 80 टिन झोला गुड़ समेत चोलाई शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली बड़ी मात्रा में सामग्री बरामद की गयी। मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।



आबकारी अधिकारियों के अनुसार, बरामद गुड़ और अन्य सामान का इस्तेमाल चोलाई शराब बनाने में किया जाता है। आरोप है कि इन सामग्रियों को गुप्त रूप से चोलाई शराब तैयार करने के लिए ले जाया जा रहा था। विभाग ने वाहन को भी जब्त कर लिया है।



बताया गया कि बांकुड़ा आबकारी विभाग की ओर से प्रतिदिन विभिन्न इलाकों में चोलाई शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान बड़ी मात्रा में चोलाई शराब बरामद कर नष्ट की जा रही है। अब विभाग ने शराब के साथ-साथ उसके निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की अवैध ढुलाई पर भी कार्रवाई शुरू की है।


गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। आबकारी विभाग यह पता लगाने में जुटा है कि चोलाई शराब बनाने की सामग्री की आपूर्ति करने वाला गिरोह कौन चला रहा है। अधिकारियों का मानना है कि निर्माण सामग्री की गुप्त तस्करी पर रोक लगाने से चोलाई शराब के कारोबार पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाया जा सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर