अभिषेक बनर्जी के कैमैक स्ट्रीट स्थित दफ्तर में तोड़फोड़, 6 हिरासत में: तृणमूल का भाजपा पर आरोप



कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी के कैमैक स्ट्रीट स्थित कार्यालय में भोर में तोड़फोड़ की घटना से शहर में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। अभिषेक बनर्जी ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर आरोप लगाया कि तड़के करीब साढ़े चार बजे हथियारबंद हमलावरों ने उनके दफ्तर में घुसकर गुंडागर्दी की।



कर्मचारियों के मोबाइल छीने, फर्नीचर तोड़ा

अभिषेक बनर्जी के अनुसार, हमलावरों ने दफ्तर में मौजूद कर्मचारियों के साथ बदसलूकी की और उनके मोबाइल फोन छीन लिए। इसके बाद हमलावरों ने कार्यालय में रखे सामान और फर्नीचर में जमकर तोड़फोड़ की। घटना के सामने आते ही इलाके में हड़कंप मच गया, जिसके बाद एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।



पुलिस की देरी पर उठाए सवाल

तृणमूल सांसद ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने शिकायत दर्ज कराई कि घटना के दौरान बार-बार फोन और ईमेल करने के बावजूद करीब दो घंटे तक पुलिस की ओर से कोई रिस्पांस नहीं मिला। उन्होंने पुलिस की ढिलाई पर निराशा व्यक्त करते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।


6 आरोपी हिरासत में, जांच शुरू

घटना की सूचना मिलने के बाद शेक्सपियर सरणी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल 6 लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस फिलहाल सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना के पीछे की मुख्य वजह और साजिशकर्ताओं का पता लगाया जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर