बांकुड़ा : पश्चिम बंगाल सरकार के आदिवासी विकास विभाग की पहल पर बांकुड़ा में केंदूपत्ता संग्राहकों के लिए सेवा प्रदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। पश्चिम बंगाल आदिवासी विकास सहकारी निगम लिमिटेड के बांकुड़ा क्षेत्रीय कार्यालय के प्रबंधन में आयोजित कार्यक्रम में वित्तीय वर्ष 2025-26 में केंदूपत्ता संग्रह से जुड़े लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत आर्थिक सहायता प्रदान की गयी।
कार्यक्रम में कुल 58 केंदूपत्ता संग्राहकों को चेक सौंपे गये। विभागीय सूत्रों के अनुसार, लाभार्थियों के बीच कुल 52 लाख 65 हजार रुपये की आर्थिक सहायता वितरित की गयी। राज्य के आदिवासी विकास विभाग के मंत्री खुदीराम टुडू ने लाभार्थियों को चेक प्रदान किये। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी-कर्मचारी और संबंधित क्षेत्र के लाभार्थी मौजूद थे।
इस अवसर पर मंत्री खुदीराम टुडू ने कहा कि आदिवासी समुदाय के सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए राज्य सरकार कई योजनाओं पर काम कर रही है। केंदूपत्ता संग्रह से जुड़े लोगों को सामाजिक सुरक्षा और विभिन्न सरकारी सेवाओं के दायरे में लाने पर भी जोर दिया जा रहा है। उन्होंने आने वाले दिनों में आदिवासी समुदाय के विकास के लिए प्रस्तावित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी।
मंत्री ने दावा किया कि राज्य में वर्तमान में 155 एलएएमपीएस (लार्ज एरिया मल्टीपर्पज को-ऑपरेटिव सोसाइटी) हैं। आने वाले दिनों में प्रत्येक एलएएमपीएस में चुनाव प्रक्रिया शुरू करने की पहल की जायेगी। कार्यक्रम के माध्यम से केंदूपत्ता संग्राहकों की सामाजिक सुरक्षा मजबूत करने और आदिवासी समुदाय के आर्थिक विकास के लिए सरकारी सेवाओं का विस्तार करने का संदेश दिया गया।

0 टिप्पणियाँ