51 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, 7 दिनों के पुलिस रिमांड पर



जामुड़िया: जामुड़िया थाना अंतर्गत श्रीपुर फाड़ी की पुलिस को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बैजयंतिपुर गाँव से एक मादक तस्कर को गिरफ्तार किया है. पकड़ा गया आरोपी शेख अफतार बताया गया है.उसके कब्जे से 51 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब चार से साढ़े चार लाख रुपये बताई जा रही है.


ग्राहक की तलाश में था आरोपी

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात श्रीपुर फाड़ी प्रभारी मेहराज अंसारी को गुप्त सूचना मिली थी कि बैजयंति पुर इलाके में एक व्यक्ति अवैध ब्राउन शुगर बेचने की नीयत से ग्राहक की तलाश में घूम रहा है. सूचना मिलते ही फाड़ी प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस बल ने इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी की. घेराबंदी देखकर भागने की कोशिश कर रहे शेख अफतार को पुलिस ने धर दबोचा. जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसके पास से 51 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई.


कोर्ट में पेशी के बाद 7 दिनों की पुलिस रिमांड

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है. सोमवार सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आरोपी को आसनसोल जिला अदालत में पेश किया गया. जहाँ पुलिस की अर्जी को स्वीकार करते हुए अदालत ने आरोपी को 7 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेजने का निर्देश दिया.


अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़े हो सकते हैं तार

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के दौरान इस काले कारोबार से जुड़े अन्य गिरोहों और तस्करों के बारे में अहम सुराग मिलने की उम्मीद है. पुलिस अब इस बिंदु पर जांच कर रही है कि ब्राउन शुगर की यह खेप कहाँ से लाई गई थी और जामुड़िया-आसनसोल औद्योगिक अंचल में इसे किसे सप्लाई किया जाना था.


गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों से जामुड़िया और आसपास के इलाकों में अवैध मादक पदार्थों, खासकर ब्राउन शुगर की तस्करी के मामले तेजी से बढ़े हैं. पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है, वहीं नशे के कारोबारियों में हड़कंप मच गया है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर