ईसीएल की साजिश के खिलाफ यूनियनें, शिवडांगा एसएसआई कोलियरी में उत्पादन शुरू करने और 47 श्रमिकों का तबादला रद्द करने की मांग



रानीगंज-ईसीएल के सातग्राम-श्रीपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली शिवडांगा एसएसआई कोलियरी में श्रमिकों के अचानक हुए तबादले और लंबे समय से बंद पड़े कोयला उत्पादन को पुनः शुरू करने की मांग को लेकर जॉइंट एक्शन कमेटी (जैक) ने उग्र विरोध प्रदर्शन किया.प्रदर्शन के उपरांत यूनियन प्रतिनिधियों ने ईसीएल प्रबंधन के मनमाने रवैये के खिलाफ एक ज्ञापन सौंपा.


2017 से बंद है कोयला उत्पादन

जैक प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि ईसीएल प्रबंधन की साजिश के तहत शिवडांगा एसएसआई कोलियरी में वर्ष 2017 से कोयला उत्पादन पूरी तरह बंद कर दिया गया है. वर्षों बीत जाने के बावजूद उत्पादन शुरू करने की दिशा में कोई पहल नहीं की गई, जबकि अन्य रखरखाव व कार्यों के लिए यहां श्रमिक तैनात रहे.


कोलियरी में 3.5 मिलियन टन कोयले का भंडार

यूनियन नेताओं का कहना है कि इस कोलियरी में वर्तमान में 3.5 मिलियन टन उच्च गुणवत्ता वाले कोयले का विशाल भंडार मौजूद है. अगर प्रबंधन ध्यान दे और उत्पादन शुरू कराए, तो यह खदान सालों तक सुचारू रूप से चल सकती है. इसके बावजूद ईसीएल इसे स्थायी रूप से बंद करने की साजिश रच रहा है.


47 श्रमिकों के तबादले से आक्रोश

कोलियरी चालू करने के लिए जैक लगातार आंदोलन कर रही है, लेकिन प्रबंधन अपनी मनमानी पर आमादा है. हाल ही में इस खदान से 47 श्रमिकों का दूसरे स्थानों पर तबादला कर दिया गया है. यूनियन ने स्पष्ट किया कि श्रमिकों का यह जबरन तबादला किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसके खिलाफ लड़ाई आगे भी जारी रहेगी.


विरोध प्रदर्शन में ये रहे मौजूद

इस विरोध प्रदर्शन में जैक यूनियन के प्रमुख नेताओं व सदस्यों में बीरेंद्र महतो, रामाधार हरिजन, राजेंद्र यादव, रामकुमार नोनिया, उमेश यादव, पिंटू चक्रवर्ती और परदेशी राम सहित कई अन्य श्रमिक व प्रतिनिधि उपस्थित थे.


दूसरी और इस संबंध में स्थानीय ईसीएल प्रबंधन ने कुछ भी टिप्पणी करने से इनकार करते हुए जैक के मांगो को विभागीय उच्च अधिकारियों को जानकारी देने की बात कहा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर