₹2 लाख की रंगदारी व जान से मारने की धमकी का आरोपी गिरफ्तार | 5 दिन की पुलिस हिरासत



बर्नपुर/आसनसोल: आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के हीरापुर थाने की पुलिस ने ₹2 लाख की रंगदारी वसूलने और हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नाकड़ासोता (हीरापुर) निवासी प्रदीप चटर्जी उर्फ मिंटू के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे शुक्रवार रात न्यू टाउन इलाके से दबोचा। शनिवार को आसनसोल सीजेएम अदालत में पेश किए जाने पर अदालत ने उसकी जमानत याचिका खारिज करते हुए 5 दिनों की पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया।

आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(5), 316(2), 318(4), 351(3), 61(2) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25/27 के तहत मामला (केस संख्या 271, दिनांक 04/09/2026) दर्ज किया गया है।


कारोबारी पर डाला जा रहा था दबाव

नरसिंहबांध निवासी कारोबारी प्रदीप प्रसाद की शिकायत के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई शुरू की। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, आरोपी मिंटू इलाके में रसूखदार है। पीड़ित प्रदीप प्रसाद बालू और पत्थर के कारोबार से जुड़े हैं, और आरोपी भी इसी धंधे में शामिल है। आरोप है कि मिंटू पीड़ित पर केवल उसी से बालू-पत्थर खरीदने का लगातार दबाव बना रहा था।


हथियार के बल पर रंगदारी वसूली

शिकायत के मुताबिक, 3 सितंबर को कारोबारी से जबरन ₹2 लाख वसूले गए। साथ ही उसे पिस्तौल दिखाकर धमकाया गया और जान से मारने की चेतावनी दी गई। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि इलाके में व्यवसाय के संचालन को लेकर उस पर लंबे समय से दबाव बनाया जा रहा था और आरोपी के तार आईएसपी गेट इलाके में सक्रिय रंगदारी सिंडिकेट से जुड़े हुए हैं।


सिंडिकेट की कड़ियों को खंगालेगी पुलिस

पुलिस सूत्रों के अनुसार, रिमांड के दौरान आरोपी से ₹2 लाख की वसूली, अवैध हथियार की बरामदगी और आईएसपी गेट क्षेत्र के रंगदारी सिंडिकेट से उसके संबंधों को लेकर कड़ी पूछताछ की जाएगी। जांच अधिकारी यह भी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि इस उगाही रैकेट में उसके साथ अन्य कौन-कौन शामिल हैं और क्या इलाके में कोई संगठित सिंडिकेट सक्रिय है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर