बाँकुड़ा: पश्चिम बंगाल की जिन नगर पालिकाओं का कार्यकाल समाप्त होने के कगार पर है, राज्य सरकार वहां आगामी दिसंबर महीने में ही चुनाव कराने पर विचार कर रही है। आज बाँकुड़ा में मुख्यमंत्री की प्रशासनिक बैठक में शामिल होने आईं राज्य की नगर विकास एवं शहरी मामलों की मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने यह महत्वपूर्ण जानकारी दी।पलायन करने वाले चेयरमैनों की जगह नियुक्त होंगे प्रशासकप्रेस वार्ता के दौरान मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने पूर्ववर्ती सत्ताधारी दल पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मानसून के इस कठिन समय में आम जनता को मझधार में छोड़कर राज्य की जिन भी नगर पालिकाओं में तृणमूल कांग्रेस के चेयरमैन अपनी कुर्सियां छोड़कर भाग गए हैं, वहां नागरिक सेवाओं को सामान्य बनाए रखने के लिए सरकार तुरंत प्रशासक (अडमिनिस्ट्रेटर) नियुक्त करने जा रही है, ताकि आम जनता को कोई असुविधा न हो।निष्क्रिय विभागों को सक्रिय करने में जुटी नई सरकारमुख्यमंत्री की बांकुरा में हुई इस अहम प्रशासनिक बैठक के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए मंत्री ने कहा:"विगत सरकार के कार्यकाल के दौरान न केवल पश्चिमांचल विकास परिषद बल्कि राज्य के लगभग सभी सरकारी विभाग पूरी तरह से निष्क्रिय हो चुके थे। इसके कारण समूचे सूबे में विकास के कार्य पूरी तरह ठप पड़ गए थे। राज्य में हुए ऐतिहासिक सत्ता परिवर्तन के बाद, अब हमारी सरकार उन सभी ठप पड़े विभागों को दोबारा सक्रिय कर विकास कार्यों की गति बढ़ाने में जुटी हुई है।"प्रशासनिक बैठकों का दौर जारीमुख्यमंत्री के नेतृत्व में आयोजित इस उच्च स्तरीय बैठक का मुख्य उद्देश्य जिला स्तर पर प्रशासनिक कामकाज की समीक्षा करना और अटके हुए प्रोजेक्ट्स को हरी झंडी देना है। राज्य सरकार की इस घोषणा के बाद से ही दिसंबर में संभावित निकाय चुनावों को लेकर राजनीतिक गलियारों में सरगर्मियां तेज हो गई हैं।(इस रिपोर्ट के साथ राज्य की नगर विकास मंत्री अग्निमित्रा पॉल का आधिकारिक वक्तव्य/बाइट संलग्न है)

0 टिप्पणियाँ