श्रावण के प्रथम सोमवार पर शिवमय हुआ रानीगंज, जोड़ा शिव मंदिर में लगी भक्तों की भीड़



रानीगंज- श्रावण मास के प्रथम सोमवार को रानीगंज पूरी तरह शिवमय हो उठा. प्राचीन एवं ऐतिहासिक जोड़ा शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए सोमवार तड़के से ही हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. रविवार देर रात से रानीगंज तथा आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से कांवरिये दामोदर नदी से पवित्र जल लेकर "बोल बम" और "हर-हर महादेव" के जयघोष के साथ पैदल यात्रा करते हुए मंदिर पहुंचे. श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और विश्व कल्याण की कामना की.


श्रद्धालुओं की सेवा के लिए शहर के विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों ने कई स्थानों पर सेवा शिविर लगाए. एनएसबी रोड स्थित शनि मंदिर के सामने सामाजिक संस्था युवा उड़ान ने भारत विकास परिषद, रानीगंज शाखा के सहयोग से विशेष शिविर लगाया. रविवार रात दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का उद्घाटन आसनसोल भाजपा जिला अध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य, रानीगंज विधायक पार्थो घोष, भाजपा मंडल-1 अध्यक्ष शमशेर सिंह, भारत विकास परिषद के रानीगंज शाखा अध्यक्ष प्रदीप बाजोरिया तथा युवा उड़ान के संस्थापक दिनेश सोनी ने किया.


दिनेश सोनी ने बताया कि उनकी संस्था पिछले नौ वर्षों से सावन के प्रत्येक सोमवार को कांवरियों की सेवा के लिए शिविर लगाती आ रही है. इस वर्ष भी श्रद्धालुओं के लिए फल, शरबत, भोजन एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है. उन्होंने कहा कि इस बार श्रद्धालुओं में पहले की तुलना में अधिक उत्साह देखने को मिल रहा है. देवतनु भट्टाचार्य ने युवा उड़ान की सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि पिछले नौ वर्षों से संस्था निरंतर सेवा कर रही है. उन्होंने कहा कि आज बड़ी संख्या में युवा धर्म और संस्कृति से जुड़ रहे हैं, जो समाज के लिए शुभ संकेत है.


शिशु बागान में शिव शक्ति जन सेवा संस्था, श्री श्री कान्यकुब्ज स्वर्णकार सेवा समिति तथा श्री श्याम बाल मंडल चैरिटेबल ट्रस्ट ने भी सेवा शिविर लगाए. यहां श्रद्धालुओं को पानी, शरबत, फल, भोजन और पूजा सामग्री वितरित की गई. शिव शक्ति जन सेवा संस्था ने "चलो अमरनाथ" थीम पर शिविर सजाया, जहां शिव भक्त मंडल के सदस्यों ने भगवान शिव का स्वरूप धारण कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। यह आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा.


रानीसायर स्थित जोड़ा शिव मंदिर के सामने श्री श्री हरिश्चंद्र क्लब ने अध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में सेवा शिविर लगाया.वहीं जोड़ा मंदिर शिव पूजा कमेटी ने भी श्रद्धालुओं के लिए पानी, शरबत और भोजन की व्यवस्था के साथ भजन-कीर्तन का आयोजन किया. दूसरी ओर राजबाड़ी जंगलीपाड़ा उदय संघ क्लब ने पंडित पोखर के सामने सेवा शिविर लगाया. इसका संचालन भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष मुकेश यादव के नेतृत्व में किया गया. उन्होंने बताया कि सावन माह में अन्य स्थानों पर भी इसी प्रकार के सेवा शिविर लगाए जाएंगे.


रानीगंज विधायक पार्थो घोष ने दिनभर विभिन्न सेवा शिविरों का भ्रमण किया.शिव शक्ति जन सेवा संस्था तथा राजबाड़ी जंगलीपाड़ा उदय संघ क्लब सहित कई संगठनों ने उनका सम्मान किया. शिव शक्ति जन सेवा संस्था के शिविर में रानीगंज थाना प्रभारी सुबीर कर्मकार का भी अभिनंदन किया गया. विधायक पार्थो घोष ने कहा कि रानीगंज की पहचान केवल धार्मिक आस्था से नहीं, बल्कि सेवा की समृद्ध परंपरा से भी है. विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी से श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित, सुगम और यादगार बन रही है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर