सरकार गठन के बाद रानीगंज में पहली बार हुई भाजपा की कार्यकर्ता बैठक

घर-घर जाकर सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों की समस्याएं जानने का निर्देश



रानीगंज : चार जून के बाद पहली बार रानीगंज विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की कार्यकर्ता बैठक आयोजित की गयी. गुरुवार को रानीगंज के गिरजापाड़ा में आयोजित इस बैठक में पश्चिम बर्दवान जिला भाजपा की महासचिव काकली घोष समेत स्थानीय भाजपा नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे.


बैठक में मुख्य रूप से केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक एवं योग्य लाभार्थियों तक पहुंचाने को लेकर चर्चा की गयी.पार्टी नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे क्षेत्र में घर-घर जाकर आम लोगों से सीधा संवाद करें और यह जानकारी लें कि सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में उन्हें किसी तरह की परेशानी तो नहीं हो रही है.


कार्यकर्ताओं से कहा गया कि वे लोगों की समस्याओं को गंभीरता से लें और जरूरतमंदों के साथ खड़े होकर उनके समाधान की दिशा में पहल करें. बैठक में संगठन को और मजबूत करने तथा आम लोगों के बीच पार्टी का जनसंपर्क बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया गया.


भाजपा नेताओं ने कहा कि लोगों की समस्याओं को समझना और उनके सुख-दुख में साथ खड़ा होना पार्टी की प्राथमिकता है.इसी उद्देश्य से आने वाले दिनों में रानीगंज विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ता और अधिक सक्रियता के साथ घर-घर पहुंचकर लोगों से संवाद करेंगे तथा सरकारी योजनाओं से संबंधित समस्याओं के समाधान में सहयोग करेंगे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर