पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या



बीरभूम/रामपुरहाट : पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर और तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आशीष बनर्जी ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार सुबह बीरभूम जिले के रामपुरहाट स्थित उनके घर से सटे पार्टी कार्यालय के एक कमरे में उनका शव फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रामपुरहाट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।


पुलिस को घटनास्थल से एक कथित सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नोट में आशीष बनर्जी ने अपनी ईमानदारी का जिक्र करते हुए राजनीति में आने को अपने जीवन की सबसे बड़ी भूल बताया है। उन्होंने भ्रष्टाचार से जुड़े आरोपों से इनकार करते हुए लिखा है कि उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में कोई भ्रष्टाचार नहीं किया। साथ ही उन्होंने परिवार और आने वाली पीढ़ी से राजनीति से दूर रहने की बात कही है।



सूत्रों के मुताबिक, नोट में तारापीठ-रामपुरहाट विकास प्राधिकरण (TRDA) से जुड़े टेंडर, चेक जारी करने और एनओसी संबंधी मामलों में किसी भी तरह की गड़बड़ी या संलिप्तता से भी इनकार किया गया है। उन्होंने अपनी छवि खराब करने की कोशिश का आरोप लगाया और लिखा कि उनकी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है।


आशीष बनर्जी रामपुरहाट विधानसभा सीट से पांच बार विधायक रह चुके थे। वह राज्य सरकार में मंत्री और विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी रहे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सुसाइड नोट की फॉरेंसिक जांच करायी जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर