झाड़-फूंक के नाम पर छेड़छाड़? गृह शिक्षक पर नाबालिग छात्रा से यौन उत्पीड़न का आरोप, गिरफ्तार



रानीगंज : मंगलवार को एक घटना सामने आते ही गुरुवार को एक दूसरी गंभीर घटना का भी खुलासा हुआ.झाड़-फूंक के लिए बुलाये गये एक गृह शिक्षक पर पहले एक महिला से अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगा. इसके बाद 11 वर्षीय नाबालिग छात्रा ने भी उसी शिक्षक पर लंबे समय से यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया.घटना के बाद पुलिस ने 62 वर्षीय आरोपी गृह शिक्षक सनत भट्टाचार्य को गिरफ्तार कर लिया.



पहला मामला : झाड़-फूंक के दौरान अभद्र व्यवहार का आरोप

जानकारी के अनुसार, रानीगंज के बल्लभपुर इलाके में एक महिला के बीमार पड़ने पर उसके परिवार ने कथित तौर पर ओझा सह गृह शिक्षक सनत भट्टाचार्य को झाड़-फूंक के लिए बुलाया था.आरोप है कि झाड़-फूंक के दौरान उन्होंने महिला के शरीर के विभिन्न हिस्सों को छूना शुरू कर दिया.यह देखकर महिला के परिजन और आसपास के लोग नाराज हो गये.



इसके बाद सामने आया नाबालिग से जुड़ा आरोप

इसी घटना की चर्चा के दौरान पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाली 11 वर्षीय छात्रा ने अपने परिवार को बताया कि उक्त गृह शिक्षक लंबे समय से उसके साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न कर रहे थे. परिवार का आरोप है कि पढ़ाने के दौरान शिक्षक घर के अन्य सदस्यों को बाहर भेज देते थे और इसके बाद छात्रा के शरीर के विभिन्न हिस्सों को छूते थे. झाड़-फूंक की घटना सामने आने के बाद छात्रा ने हिम्मत कर अपने साथ हुई बात परिवार को बतायी.

इसके बाद छात्रा के पिता ने रानीगंज थाने में आरोपी के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज करायी.


पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

शिकायत मिलने के बाद गुरुवार सुबह करीब 10 बजे रानीगंज थाना अंतर्गत बल्लभपुर फांड़ी की पुलिस ने आरोपी सनत भट्टाचार्य को गिरफ्तार कर लिया. घटना के बाद बल्लभपुर फांड़ी परिसर में भी तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी.पुलिस ने नाबालिग की मेडिकल जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है.मामले की जांच जारी है.

परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.उनका कहना है कि ऐसे मामलों में दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई इस तरह की घटना को अंजाम देने का साहस न कर सके.

पुलिस के अनुसार, जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार