रानीगंज थाने में चाइल्ड फ्रेंडली कॉर्नर का उद्घाटन, 70 लोगों को लौटाये गये खोये मोबाइल



रानीगंज-रानीगंज थाना परिसर में रविवार को चाइल्ड फ्रेंडली कॉर्नर का उद्घाटन किया गया. इसके साथ ही आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से चलाये जा रहे ‘फिरे पावा’ कार्यक्रम के तहत 70 लोगों को उनके खोये हुए मोबाइल फोन वापस किये गये. मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे पर खुशी नजर आयी.

कार्यक्रम में रानीगंज के विधायक पार्थ घोष, एसीपी विमान कुमार मिर्धा, रानीगंज थाना प्रभारी सुबीर कर्मकार सहित रानीगंज थाना क्षेत्र की विभिन्न पुलिस चौकियों के प्रभारी मौजूद थे.



चाइल्ड फ्रेंडली कॉर्नर में बच्चों के लिए खिलौने, कार्टून के चित्र सहित मनोरंजन और सहज वातावरण उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गयी है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि किसी मामले में बच्चों को थाने लाये जाने पर उन्हें भय या तनाव का सामना न करना पड़े, इसके लिए इस तरह का वातावरण तैयार किया गया है. उद्देश्य बच्चों को पुलिस थाने के माहौल से होने वाले मानसिक दबाव से राहत देना है.



कार्यक्रम के दौरान लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजित चित्रकारी प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया. पुलिस अधिकारियों ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें पुरस्कार प्रदान किये.

वहीं, ‘फिरे पावा’ अभियान के तहत तकनीकी जांच और पुलिस की सक्रियता से बरामद किये गये 70 मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे गये. अपना खोया मोबाइल वापस पाकर लोगों ने पुलिस के प्रति आभार जताया.



इस मौके पर रानीगंज के विधायक पार्थ घोष ने पुलिस की सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि खोये हुए मोबाइल को बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाना सराहनीय पहल है. उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए चाइल्ड फ्रेंडली कॉर्नर की व्यवस्था भी पुलिस और समाज के बीच बेहतर संबंध बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर