अवैध बालू कारोबार से 'मंथली' रिश्वत लेना पड़ा भारी: एसीबी ने झाड़ग्राम थाने के कांस्टेबल को किया गिरफ्तार, 5.70 लाख रुपये बरामद; 4 गिरफ्तार



झाड़ग्राम (पीबी टीवी ): राज्य भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (ACB) ने अवैध बालू (रेत) खनन के एवज में 'मंथली' रिश्वत लेने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। एसीबी की टीम ने झाड़ग्राम थाने के कांस्टेबल रतन प्रमाणिक को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही रिश्वत देने आए बालू कारोबार से जुड़े तीन लोगों— शांतनु बारीक, दीपंकर बारीक और रबी बारीक को भी रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। तीनों आरोपी बांधगोड़ा ग्राम पंचायत के श्यामसुंदरपुर इलाके के रहने वाले हैं।



 इस पूरी कार्रवाई के दौरान 5 लाख 70 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं।एसीबी सूत्रों के अनुसार, उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि अवैध बालू ले जाने वाली गाड़ियों के बदले 'मंथली' रिश्वत की रकम झाड़ग्राम थाने के कांस्टेबल रतन प्रमाणिक को सौंपी जाने वाली है। सूचना मिलते ही एसीबी अधिकारियों ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। जैसे ही तीनों कारोबारी रिश्वत की रकम लेकर पहुंचे, अधिकारियों ने उनकी गाड़ी को रोक लिया।



जब आरोपियों के मोबाइल फोन की जांच की गई, तो उसमें 'झाड़ग्राम थाना मैनेजर' नाम से एक नंबर सेव मिला, जो कांस्टेबल रतन प्रमाणिक का था।कड़ाई से पूछताछ करने पर तीनों ने कबूल किया कि वे कांस्टेबल रतन को ही 'मंथली' पैसा देने आ रहे थे। इसके बाद एसीबी ने झाड़ग्राम थाने के चाइल्ड फ्रेंडली कॉर्नर में चारों से लंबी पूछताछ की और सबूत पुख्ता होने पर चारों को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए कोलकाता ले जाया गया है।बताया जा रहा है कि गिरफ्तार कांस्टेबल रतन प्रमाणिक 2018 से झाड़ग्राम थाने के आईसी (प्रभारी निरीक्षक) के बॉडीगार्ड के रूप में कार्यरत था।


एक सुरक्षाकर्मी के इस तरह रिश्वतखोरी में पकड़े जाने से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। एसीबी अब इस बात की जांच कर रही है कि इस वसूली रैकेट में पुलिस विभाग के अन्य कौन-कौन से अधिकारी या लोग शामिल हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार