घर में अकेली 13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार



रानीगंज: घर में अकेली रहने का फायदा उठाकर 13 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप 19 वर्षीय युवक पर लगा है. घटना मंगलवार दोपहर रानीगंज थाना क्षेत्र के बाँसड़ा ग्रामीण इलाके की बतायी जा रही है.पुलिस ने आरोपी युवक विकास सिंह को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के अनुसार, बाँसड़ा क्षेत्र की रहने वाली किशोरी अपनी दादी के घर ग्रामीण इलाके में रह रही थी. मंगलवार दोपहर वह घर में अकेली थी. आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस का रहने वाला 19 वर्षीय विकास सिंह अचानक घर में घुस गया और किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म किया.


घटना की जानकारी मिलने के बाद किशोरी के परिजनों ने युवक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह मौके से भाग निकला.इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी. सूचना मिलते ही रानीगंज थाना अंतर्गत पंजाबी मोड़ फांड़ी की पुलिस मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान चलाकर आरोपी युवक को पकड़ लिया.


पंजाबी मोड़ फांड़ी के आईसी नाजमुल हुदा के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.बुधवार को उसे आसनसोल जिला अदालत स्थित पोक्सो अदालत में पेश किया गया. पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामले में किशोरी और आरोपी युवक की चिकित्सकीय जांच भी करायी गयी है.


नाबालिग से दुष्कर्म मामले में एससी-एसटी व पॉक्सो एक्ट लगाने की मांग

रानीगंज : पंजाबी मोड़ फाड़ी इलाके में 13 वर्षीय नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार युवक के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर बुधवार को भीम आर्मी के पश्चिम बर्दवान जिला शाखा ने रानीगंज थाने में ज्ञापन सौंपा. संगठन ने पुलिस प्रशासन से मामले की जांच शीघ्र पूरी कर आरोपी के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई करने की मांग की.


भीम आर्मी के अनुसार, 11 अगस्त की सुबह पंजाबी मोड़ इलाके में 13 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी. मामले में पुलिस ने 19 वर्षीय युवक विकास सिंह नामक युवक को गिरफ्तार किया है. संगठन का आरोप है कि प्राथमिकी और आगे की कानूनी कार्रवाई में एससी-एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम के साथ पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं को सख्ती से लागू किया जाना चाहिए.


संगठन ने पीड़िता और उसके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने, नाबालिग को आवश्यक चिकित्सकीय एवं मनोवैज्ञानिक सहायता उपलब्ध कराने तथा नियमानुसार सरकारी मुआवजा दिलाने की भी मांग की. भीम आर्मी ने चेतावनी दी कि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर संगठन शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने को बाध्य होगा.


भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष सुशील रुईदास ने कहा कि बांसड़ा इलाके में बाउरी समाज की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोप में विकास सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ एससी-एसटी और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाना चाहिए, ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके और उसे मिलने वाले सरकारी मुआवजे का लाभ भी सुनिश्चित हो.


उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की बात करते हैं.अब देखना होगा कि इस मामले में भी सरकार और पुलिस प्रशासन अपने दावे के अनुरूप कितनी तेजी से कार्रवाई करता है.उन्होंने कहा कि संगठन की नजर अब पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार