मालदा मेडिकल कॉलेज में एक ही दिन 10 नवजातों की मौत, स्वास्थ्य विभाग सख्त; मांगी पूरी रिपोर्ट



मालदा: (पीबी टीवी): मालदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक ही दिन 10 नवजात शिशुओं की मौत के बाद हड़कंप मच गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल प्रशासन से इस पूरी घटना पर विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।

अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा अगस्त महीने के दूसरे हफ्ते में हुआ था। घटना के तूल पकड़ने के बाद मालदा मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने भी मौतों की पुष्टि की है।



अस्पताल प्रशासन का कहना है कि जिन 10 शिशुओं की जान गई है, उनमें से केवल 2 का जन्म मालदा मेडिकल कॉलेज में हुआ था। बाकी 8 शिशुओं को अन्य सरकारी अस्पतालों या निजी नर्सिंग होम से बेहद गंभीर स्थिति (सांस लेने में तकलीफ, पीलिया और दिल से जुड़ी गंभीर बीमारियों के कारण) में मालदा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था।


मामले पर मालदा मेडिकल कॉलेज के सुपर डॉ. प्रोसेनजीत बोर ने बताया, "हाल ही में मेडिकल कॉलेज में एक ही दिन में 10 नवजात शिशुओं की मौत हुई है। हालांकि, इनमें से आठ बच्चों को बाहर के अस्पतालों से बेहद नाजुक हालत में हमारे यहां स्थानांतरित किया गया था। स्वास्थ्य भवन ने इस संबंध में रिपोर्ट मांगी है। हमने प्राथमिक रिपोर्ट भेज दी है और बहुत जल्द एक विस्तृत और पूरी रिपोर्ट भी भेज दी जाएगी।"

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार