नीट (NEET) लीक कांड के विरोध में धर्मतला में भारी बवाल: ममता बनर्जी को लेकर शमीक भट्टाचार्य का तंज



कोलकाता : नीट (NEET) प्रश्नपत्र लीक मामले के विरोध में छात्रों द्वारा निकाले गए विरोध मार्च के दौरान कोलकाता का धर्मतला इलाका रणक्षेत्र बन गया। छात्र आंदोलन के दौरान उग्र प्रदर्शन देखने को मिला, जहां पुलिस को निशाना बनाकर अचानक पथराव शुरू कर दिया गया। प्रदर्शनकारियों की ओर से पुलिस बल पर लगातार ईंट, पत्थर और बोतलें फेंकी गईं, जिससे मौके पर भारी अफरा-तफरी मच गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।"अकेली पड़ीं ममता राष्ट्रीय राजनीति में प्रासंगिक होने की कोशिश में"इस पूरी घटना और राजनीतिक हालात पर कोलकाता एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा के राज्यसभा सांसद और प्रदेश अध्यक्ष शमीक भट्टाचार्य ने तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आगामी सोमवार को दिल्ली दौरे पर कटाक्ष करते हुए शमीक भट्टाचार्य ने कहा कि राष्ट्रीय राजनीति में अपनी जमीन खो चुकीं ममता बनर्जी अब पूरी तरह एकाकी (आइसोलेटेड) हो चुकी हैं। वे दिल्ली जाकर सिर्फ राष्ट्रीय राजनीति में फिर से प्रासंगिक बनने की असफल कोशिश कर रही हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल