सीजीओ कॉम्प्लेक्स पहुंचे मदन मित्र के छोटे बेटे और पत्नी, केंद्रीय एजेंसी के समक्ष हुए पेश



कोलकाता- तृणमूल कांग्रेस (TMC) विधायक मदन मित्र के परिवार पर केंद्रीय जांच एजेंसी का शिकंजा और कसता नजर आ रहा है। समन मिलने के बाद मदन मित्र की पत्नी अर्चिता मित्र और उनके छोटे बेटे शुभरूप मित्र सॉल्ट लेक स्थित सीजीओ कॉम्प्लेक्स (CGO Complex) में केंद्रीय जांच एजेंसी के समक्ष पेश हुए।



सूत्रों के अनुसार, वित्तीय लेनदेन से जुड़े एक मामले में पूछताछ और दस्तावेज सत्यापन के सिलसिले में उन्हें तलब किया गया था।

शुक्रवार को तय समय पर दोनों सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित केंद्रीय एजेंसी के कार्यालय पहुंचे। इससे पहले भी मदन मित्र और उनके परिवार के सदस्यों से कई मामलों में पूछताछ हो चुकी है। ऐसे में उनकी पत्नी और छोटे बेटे को समन जारी कर बुलाए जाने से कोलकाता के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।


केंद्रीय एजेंसी के अधिकारियों द्वारा उनसे कुछ खास बैंक खातों और वित्तीय लेनदेन से जुड़े सवाल पूछे जाने की संभावना है। हालांकि, इस पूछताछ को लेकर मदन मित्र या उनके परिवार के सदस्यों की ओर से मीडिया के सामने फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर