डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्म दिवस पर हेल्पिंग हैंड फॉर आनंद अभियान' संस्था का उद्घाटन



रानीगंज--डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर को रानीगंज के वार्ड 36 स्थित शिशु बागान के नजरुल मंच में 'हेल्पिंग हैंड फॉर आनंद अभियान' संस्था का उद्घाटन किया गया.कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और डॉ. मुखर्जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर की गई.


इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पोती अर्चना हाजरा उपस्थित थीं. उन्होंने डॉ. मुखर्जी के जीवन से जुड़े कई अनजाने और रोचक संस्मरण साझा किए, जिसे सुन लोग भावविभोर हो गए. उद्घाटन समारोह के दौरान संस्था की ओर से लगभग 500 जरूरतमंद बच्चों को पठन-पाठन की सामग्री वितरित की गई.


संस्था के संस्थापक आनंद चौरसिया, रोहित सोनी अध्यक्ष संजय सिंह व सेक्रेटरी भीम चौरसिया ने बताया कि उनका उद्देश्य समाज के जरूरतमंद वर्ग के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में काम करना है, ताकि डॉ. मुखर्जी के सपनों का भारत और बंगाल बनाया जा सके.


इस मौके पर भाजपा मंडल-1 अध्यक्ष शमशेर सिंह, जैकी भदानी, मनोज ओझा, डॉ. तुषार कांति बनर्जी, विहिप के तेज प्रताप सिंह, विश्वजीत गोराई, मोनू वर्मा, और संस्था के पलाश माझी, विशाल चौरसिया, रोहित , दीपक चंडालिया व उत्तम स्वर्णकार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर