रिवॉल्वर छीनकर पुलिस पर की फायरिंग, आत्मरक्षा में जवाबी गोली से मारा गया प्रभास: पुलिस



कोलकाता: बारूईपुर सामूहिक दुष्कर्म एवं हत्या मामले के मुख्य आरोपी प्रभास मंडल के एनकाउंटर को लेकर पुलिस सूत्रों ने घटनाक्रम का विस्तृत ब्योरा साझा किया है। पुलिस के अनुसार, घटनास्थल पर ले जाने के दौरान आरोपी ने अचानक एनकाउंटर टीम के सदस्य और पुलिसकर्मी रनी सरकार की सर्विस रिवॉल्वर छीन ली।



सूत्रों के मुताबिक, रिवॉल्वर हाथ लगते ही प्रभास ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस का दावा है कि स्थिति को नियंत्रित करने और अपनी तथा साथी पुलिसकर्मियों की जान बचाने के लिए वहां मौजूद अधिकारी अर्घ्य मंडल ने आत्मरक्षा में जवाबी गोली चलाई।


पुलिस के अनुसार, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली से प्रभास मंडल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


घटना के बाद पूरे मामले को लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि एनकाउंटर से जुड़े सभी पहलुओं की जांच नियमानुसार की जा रही है। वहीं, मामले को लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी आवश्यक कार्रवाई जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर