बारूईपुर एनकाउंटर पर बोले तापस राय, कहा- दरिंदों के साथ यही होना था; बंगाल में सेमीकंडक्टर प्लांट की उम्मीद



कोलकाता: बारूईपुर में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के आरोपी प्रभास मंडल के पुलिस एनकाउंटर को लेकर तृणमूल कांग्रेस नेता तापस राय ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मासूम बच्ची के साथ हुई बर्बर घटना के बाद आरोपी के खिलाफ इससे अलग कोई रास्ता नहीं बचा था। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पहले ही स्पष्ट कर चुकी हैं कि ऐसे अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।



एनकाउंटर को उत्तर प्रदेश के 'योगी मॉडल' से जोड़ने पर तापस राय ने कहा कि विपक्ष यह स्पष्ट करे कि वह आखिर चाहता क्या है। उन्होंने सवाल किया, "क्या ऐसे दरिंदों और जानवरों को सरकार गोद में लेकर नाचेगी?" उनके अनुसार, ऐसे जघन्य अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूरी है।


औद्योगिक विकास पर उन्होंने कहा कि उद्योग ही रोजगार का सबसे बड़ा माध्यम है। तापस राय ने बताया कि 11 और 18 जुलाई को राज्य में कई औद्योगिक परियोजनाओं का शिलान्यास होगा। उन्होंने दावा किया कि जापान की प्रमुख कंपनी मित्सुबिशी के प्रतिनिधियों के साथ राज्य सरकार की बैठक हुई है। कंपनी पश्चिम बंगाल में सेमीकंडक्टर प्लांट लगाने में रुचि दिखा रही है। यदि यह परियोजना साकार होती है तो राज्य में बड़े पैमाने पर निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर