कारगिल विजय दिवस पर भाजयुमो ने किया श्रद्धांजलि कार्यक्रम, प्रतीकात्मक रूप से 'कॉकरोच' के खिलाफ चलाया अभियान



रानीगंज-कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को रानीगंज के नेताजी मोड़ के समीप भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया.कार्यक्रम का नेतृत्व भाजयुमो के जिला अध्यक्ष अभिक मंडल ने किया.

इस दौरान भाजयुमो और भाजपा के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके बाद रानीगंज रेलवे स्टेशन के समीप स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर भी पुष्प अर्पित किए गए.


कार्यक्रम में भाजयुमो रानीगंज शाखा के अध्यक्ष मोनू वर्मा, रवि केसरी, भाजपा ओबीसी मोर्चा मंडल-1 के अध्यक्ष पिंटू बर्मन, उपाध्यक्ष संजय सिंह सहित भाजपा और भाजयुमो के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे.

इस अवसर पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक रूप से कीटनाशक का छिड़काव कर "कॉकरोच" के खिलाफ अभियान चलाया.



कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अभिक मंडल ने कहा कि 26 जुलाई भारत के लिए गौरव का दिन है. इसी दिन भारतीय सेना के वीर जवानों ने कारगिल युद्ध में दुश्मनों को परास्त कर देश की एकता और अखंडता की रक्षा की थी. उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान समय में कुछ "कॉकरोच" देश का माहौल बिगाड़ने और अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहे हैं.ऐसे तत्वों के खिलाफ प्रतीकात्मक रूप से कीटनाशक का छिड़काव किया गया है. उन्होंने कहा कि भाजपा देश विरोधी शक्तियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी.


भाजयुमो के इस कार्यक्रम के माध्यम से कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ-साथ देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संदेश भी दिया गया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल