रानीगंज में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने निकाली डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर प्रभात फेरी




रानीगंज : प्रकृति की मार और आसमान से बरसते पानी के बीच भी भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का देशप्रेम और उत्साह कम नहीं हुआ. डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के पावन अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा रानीगंज विधानसभा मंडल-1 की ओर से एक प्रभात फेरी का आयोजन किया गया. मूसलाधार बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता और भाजपा समर्थक इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सड़कों पर उतरे. इस प्रभात फेरी ने कार्यकर्ताओं के अटूट उत्साह और संगठन के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता को साफ तौर पर दर्शाया.




प्रभात फेरी के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर युवाओं ने उनके राष्ट्रवादी विचारों और उच्च आदर्शों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का दृढ़ संकल्प लिया. पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों से गुंजायमान हो उठा. कार्यकर्ताओं ने स्थानीय लोगों को डॉ. मुखर्जी के संघर्षमय जीवन, राष्ट्र निर्माण में उनके अभूतपूर्व योगदान और राष्ट्रीय एकता व अखंडता के प्रति उनके दूरदर्शी विचारों से अवगत कराया.



इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित नेताओं में शामिल थे अनिकेत रक्षित (मीडिया प्रभारी, आसनसोल जिला भाजपा युवा मोर्चा),मोनू वर्मा (अध्यक्ष, रानीगंज मंडल-1 युवा मोर्चा) तथा सुखेन धीबर (महामंत्री, रानीगंज मंडल-1 युवा मोर्चा)

इनके साथ ही भाजपा युवा मोर्चा के कई अन्य पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता भी बारिश में भीगते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे रहे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर