आसनसोल नगर निगम का बोर्ड भंग, मेयर-डिप्टी मेयर समेत एमएमआईसी के नेमप्लेट हटने शुरू

भाजपा विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी बोले- कामकाज ठप था, बोर्ड का भंग होना तय था



आसनसोल: आखिरकार पिछले कई सप्ताह से लगाई जा रही अटकलों पर विराम लगाते हुए राज्य सरकार ने आसनसोल नगर निगम (एएमसी) के बोर्ड को भंग कर दिया। बोर्ड भंग होने की घोषणा के बाद नगर निगम मुख्यालय में मेयर, चेयरमैन, डिप्टी मेयर और एमएमआईसी (मेयर-इन-काउंसिल) के कक्षों के बाहर लगे नेमप्लेट हटाने का काम शुरू कर दिया गया।



जानकारी के अनुसार, हाल ही में राज्य सरकार के नगर विकास एवं नगरपालिका मामलों के विभाग ने आसनसोल नगर निगम को पत्र भेजकर पिछले दो महीने से बोर्ड की बैठक नहीं होने पर जवाब मांगा था। साथ ही नगर निगम की ओर से नागरिकों को दी जाने वाली मूलभूत सेवाओं में कथित लापरवाही और प्रशासनिक कार्यों में सुस्ती को लेकर भी सवाल उठाए गए थे।



इसी क्रम में राज्य सरकार ने नगर निगम के निर्वाचित बोर्ड को भंग करने का फैसला लिया। बोर्ड भंग होने के बाद निगम कार्यालय में प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गईं और जनप्रतिनिधियों के कक्षों से उनके पदनाम वाले बोर्ड हटाए जाने लगे।

इस संबंध में आसनसोल उत्तर के भाजपा विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने कहा कि बोर्ड का भंग होना पहले से तय था। उनके अनुसार, नगर निगम का बोर्ड प्रभावी ढंग से काम नहीं कर रहा था और आम लोगों को अपेक्षित सुविधाएं नहीं मिल रही थीं। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में बोर्ड का भंग होना कोई आश्चर्य की बात नहीं है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर